देश में ओमीक्रॉन के मामलों की संख्या पहुंची 3,000 के पार, सरकार ने जारी की राज्यवार सूची

देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के 377 नए मामलों की पुष्टि हुई और कुल मामले बढ़कर 3,007 हो गए हैं। 27 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में ओमीक्रॉन मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन के सर्वाधिक 876 जबकि दिल्ली में 465, कर्नाटक में 333 और राजस्थान में 291 केस हैं।