देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के ओमीक्रॉन के 243 नए मामले सामने आए हैं जिससे इस वैरिएंट के कुल मामले बढ़कर 2,135 हो गए हैं। वहीं, देश में अब तक कुल 828 लोग ओमीक्रॉन से रिकवर हो चुके हैं। महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन के सर्वाधिक 653 केस हैं जिसके बाद दिल्ली में इसके कुल 464 मामले हैं।