देश में ओमीक्रॉन मामलों में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज, कुल केस 2,630 हुए; राज्यवार सूची जारी

देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के 495 नए मामले सामने आए और कुल मामले बढ़कर 2,630 हो गए हैं। यह ओमीक्रॉन के मामलों में सर्वाधिक दैनिक वृद्धि है। 26 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में ओमीक्रॉन मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन के सर्वाधिक 797 जबकि दिल्ली में 465 केस हैं।