स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1.07 लाख नए मामले सामने आए हैं जो कल से 16% कम हैं। इस दौरान संक्रमण से 865 मौतें दर्ज की गईं जबकि कल 1,059 मौतें रिकॉर्ड हुई थीं। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 2,13,246 संक्रमण से ठीक हुए जबकि कुल सक्रिय मामले 12,25,011 रह गए हैं।