स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 के 13,058 नए मामले सामने आए हैं जबकि 19,470 लोग रिकवर हुए हैं। इस दौरान संक्रमण से 164 मौतों के साथ कुल मृतकों की संख्या 4,52,454 हो गई है। भारत में अब तक कुल 3,34,58,801 लोग कोविड-19 से रिकवर हो चुके हैं और सक्रिय मामले 1,83,118 (227 दिन में सबसे कम) हैं।