देश में कोविड-19 के 14,306 नए मामले आए सामने, 24 घंटे में 443 मौतें दर्ज

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 के 14,306 नए मामले सामने आए हैं जबकि 18,762 लोग रिकवर हुए हैं। इस दौरान संक्रमण से 443 लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 4,54,712 हो गई है। अब तक देश में 3,45,67,367 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 1,67,695 है।