केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 16,326 नए मामले सामने आए हैं जबकि 17,677 लोग रिकवर हुए हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,73,728 ऐक्टिव केस हैं जो पिछले 233 दिनों का न्यूनतम स्तर है। गौरतलब है कि देश में संक्रमण से 4,53,708 मौतें हो चुकी हैं।