केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24-घंटों में कोविड-19 के 1,94,720 नए मामले दर्ज हुए जो पिछले दिन के आंकड़े (1,68,063) से 15.86% अधिक हैं। यह 27 मई 2021 के बाद सर्वाधिक दैनिक वृद्धि है। वहीं, एक दिन में 60,405 लोगों के कोविड-19 से उबरने और 442 मौतों के बाद सक्रिय मामले 9,55,319 हो गए हैं।