देश में कोविड-19 के 28,326 नए मामले आए सामने, 24 घंटे में 260 मौतें दर्ज

देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 28,326 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 26,032 लोग रिकवर हुए हैं। इसके अलावा संक्रमण से इस दौरान 260 लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 4,46,918 हो गई है। अब तक कुल 3,29,02,351 लोग कोविड-19 से रिकवर हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 3,03,476 है।