inshorts

देश में कोविड-19 के 41,195 नए मामले आए सामने, 24 घंटे में 490 मौतें दर्ज

केंद्र के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 41,195 नए मामले सामने आए हैं जबकि 39,069 लोग रिकवर हुए हैं। वहीं, इस दौरान 490 नई मौतों के साथ संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 4,29,669 हो गई है। अब तक कुल 3,12,60,050 लोग रिकवर हो चुके हैं और देश में कोविड-19 के 3,87,987 सक्रिय मामले हैं।