केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों में देश में कोविड-19 के 9,520 नए केस मिले व इस दौरान 12,875 मरीज़ संक्रमण से उबरे। इसके साथ ही देश में वर्तमान में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 87,311 पहुंच गई है। देश में कोविड-19 के कारण अब तक 5,27,597 मौतें हुई हैं।