देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामले घटकर 1,906 हुए, बीते 24 घंटों में मिले 132 नए केस
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 132 नए केस सामने आए। इसके बाद कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,906 हो गई है। देश में कोविड-19 से कुल 5,30,738 मौतें हुई हैं जबकि संक्रमण से उबरने वाले मरीज़ों की संख्या 4.41 करोड़ से अधिक है।