देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामले हुए 45,000 से कम, 24 घंटों में 4,912 नए केस मिले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 4,912 नए केस मिले जबकि इस दौरान 5,719 मरीज़ संक्रमण से उबरे। इसके साथ ही देश में वर्तमान में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 44,436 पहुंच गई है। देश में अब तक कोविड-19 से कुल 5,28,487 मौतें हुई हैं।