inshorts

देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा 121 करोड़ के पार: स्वास्थ्य मंत्रालय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 टीकाकरण अभियान के 315वें दिन देश में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा 121 करोड़ की संख्या (1,21,02,93,996) को पार कर गया। बकौल मंत्रालय, आज शाम 7 बजे तक 65 लाख से अधिक (65,23,396) वैक्सीन डोज़ दी गई। इसके साथ ही भारत में कुल टीकाकरण कवरेज 120.96 करोड़ (120,96,90,961) के पार हो गया।