सरकार के अनुसार, भारत में खुदरा महंगाई दर दिसंबर 2021 में 5.59% रही जबकि नवंबर में यह 4.91% थी। गौरतलब है, लगातार छठे महीने महंगाई दर आरबीआई के लक्षित दायरे (2-6%) में रही है। वहीं, भारत के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) में नवंबर 2021 में 1.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई जबकि नवंबर 2020 में यह 1.6% घटा था।