सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर (सीपीआई) 4.48% रही जो सितंबर में 4.35% थी। हालांकि, अक्टूबर लगातार ऐसा चौथा महीना है जब खुदरा महंगाई दर आरबीआई के 6% की ऊपरी सीमा के भीतर रही। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में खाद्य मुद्रास्फीति बढ़कर 0.85% हो गई जो सितंबर में 0.68% थी।