देश में दर्ज हुए कोविड-19 के 1.4 लाख से अधिक नए दैनिक मामले
देश में पिछले 24-घंटों में कोविड-19 के 1,41,986 नए मामले दर्ज हुए जो पिछले दिन से 21% अधिक हैं। देश में पिछले 24-घंटों में 285 संक्रमित लोगों की मौत और 40,895 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद सक्रिय मामलों की संख्या 4,72,169 हो गई है। देश में इससे पहले 31 मई 2021 को 1,40,000+ नए केस दर्ज हुए थे।