देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,38,018 मामले सामने आए हैं जो सोमवार से करीब 7% कम हैं। इस दौरान संक्रमण से 310 लोगों की मौत हुई जबकि 1,57,421 लोगों के रिकवर होने के बाद सक्रिय मामले 17,36,628 हो गए हैं। कोविड-19 के दैनिक मामले लगातार दूसरे दिन घटे हैं और डेली पॉज़िटिविटी रेट 14.43% हो गया है।