देश में दर्ज हुए कोविड-19 के करीब 2.5 लाख नए दैनिक मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के करीब 2.5 लाख (2,47,417) नए मामले दर्ज हुए जो कल से 52,697 केस अधिक हैं। वहीं, इस दौरान 84,825 लोग संक्रमण से रिकवर हुए और दैनिक सकारात्मकता दर 13.11% पर पहुंच गई है। देश में कोविड-19 के सक्रिय मामले बढ़कर 11,17,531 हो गए हैं।