स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 8,309 नए मामले सामने आए जबकि 9,905 लोग इससे रिकवर हुए। इस संक्रमण से इस दौरान 236 लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की कुल संख्या 4,68,790 हो गई। कोविड-19 से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1,03,859 रह गई है जो पिछले 544 दिन में सबसे कम है।