स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 35,662 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 281 संक्रमितों की मौत हो गई। इस समयावधि में देश में 33,798 लोग कोविड-19 से रिकवर हुए। वहीं, वर्तमान में देश में कोविड-19 के 3,40,639 मामले सक्रिय हैं और अब तक कोविड-19 से 4,44,529 लोगों की मौत हो चुकी है।