देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,79,723 नए मामले सामने आए हैं जो 28 मई 2021 के बाद दैनिक मामलों में सर्वाधिक हैं। इस दौरान संक्रमण से 146 लोगों की मौत हुई है जबकि 46,569 लोग रिकवर हुए हैं। देश में कोविड-19 मामलों की दैनिक सकारात्मकता दर 13.29% है और सक्रिय मामलों की संख्या 7,23,619 है।