देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,839 नए केस मिले, सक्रिय मामले घटकर 25,178 हुए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,839 नए मामले दर्ज हुए और संक्रमण से 12 लोगों की मौत दर्ज हुई है। इस दौरान देश में सक्रिय मामलों की संख्या 27,212 से घटकर 25,178 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 3,861 लोग ठीक हुए।