देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2.68 लाख नए मामले सामने आए, ओमीक्रॉन केस 6,041 हुए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2,68,833 नए मामले सामने आए और 402 नई मौतें दर्ज हुईं। भारत में पिछले 1 दिन में 1,22,684 कोविड-19 मरीज़ संक्रमण से उबरे जबकि पॉज़िटिविटी रेट बढ़कर 16.66% दर्ज हुआ। वहीं, देश में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के कुल मामले 6,041 हो गए हैं।