केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24-घंटों में कोविड-19 के 1,331 नए मामले मिले हैं और यह लगातार दूसरा दिन है जब देश में 2,000 से कम कोविड-19 केस रिपोर्ट हुए। इस दौरान देश में सक्रिय मामलों की संख्या 25,178 से घटकर 22,742 हो गई। गौरतलब है, सोमवार को देश में कोविड-19 के 1,839 मामले दर्ज हुए थे।