केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,247 नए मामले सामने आए जबकि 928 लोग इससे रिकवर हुए हैं। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, देश में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 5,21,966 हो गई है। वहीं, कुल 4,25,11,701 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या अब बढ़कर 11,860 हो गई है।