स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 25,920 नए मामले सामने आए और दैनिक पॉज़िटिविटी रेट घटकर 2.07% रह गया। इस दौरान 66,254 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं। वहीं, 492 लोगों की संक्रमण से मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 5,10,905 हो गई है और सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या फिलहाल 2,92,092 है।