inshorts

देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 30,615 नए केस; 514 मौतें हुईं दर्ज

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 30,615 नए मामले सामने आए और दैनिक पॉज़िटिविटी रेट 2.45% हो गया है। इस दौरान 82,988 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं। वहीं, 514 लोगों की संक्रमण से मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 5,09,872 हो गई है और सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या फिलहाल 3,70,240 है।