स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3,993 नए मामले सामने आए जबकि 8,055 लोग इससे रिकवर हुए हैं। इस दौरान 108 लोगों की संक्रमण से मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 5,15,210 हो गई है। वहीं, कुल 4,24,06,150 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 49,948 है।