स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 4,194 नए मामले सामने आए जबकि 6,208 लोग इससे रिकवर हुए हैं। इस दौरान 255 लोगों की संक्रमण से मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 5,15,714 हो गई है। वहीं, कुल 4,24,26,328 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 42,219 है।