देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 58,077 नए केस; 657 मौतें हुईं दर्ज

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 58,077 नए मामले सामने आए और दैनिक पॉज़िटिविटी रेट घटकर 3.89% रह गया। इस दौरान 1,50,407 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं। वहीं, 657 लोगों की संक्रमण से मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 5,07,177 हो गई है और सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या फिलहाल 6,97,802 है।