inshorts

देश में फैले जियो के फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क की लंबाई पृथ्वी के 27 चक्कर लगाने के बराबर: अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की वार्षिक आम बैठक में कहा है कि देश में फैला जियो का फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क 11 लाख किलोमीटर से अधिक लंबा है जो 27 बार पृथ्वी का चक्कर लगाने के बराबर है। वहीं, कंपनी ने सोमवार को जियो एयरफाइबर को भी पेश किया जो एक वायरलेस प्लग-ऐंड-प्ले 5जी हॉटस्पॉट है।