देश में बीते 24 घंटे में सामने आए कोविड-19 के 125 नए केस, 1,935 हुई सक्रिय मामलों की संख्या
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 125 नए मामले सामने आए हैं जबकि सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,935 हो गई है। वहीं, देश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,30,762 हो गई है। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, अब तक कुल 4,41,52,560 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं।