केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 10,725 नए मामले सामने आए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 94,047 है। बीते 24 घंटों में 13,084 लोगों के संक्रमण से ठीक होने के बाद कुल रिकवरी का आंकड़ा 4,37,57,385 पर पहुंच गया है। इसके अलावा डेली पॉज़िटिविटी रेट 2.73% और रिकवरी रेट 98.60% पर है।