केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते 24-घंटों में कोविड-19 के 15,940 नए मामले सामने आए हैं व इस दौरान 12,425 लोग संक्रमण से उबरे। इसके साथ ही वर्तमान में देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 91,779 हो गई है। देश में अब तक कोविड-19 से कुल 5,24,974 मौतें हुई हैं।