केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 17,092 नए मामले सामने आए। वहीं, इस दौरान 14,684 लोग संक्रमण से उबरे जिसके साथ वर्तमान में देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,09,568 पहुंच गई है। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, देश में अब तक कोविड-19 से कुल 5,25,168 मौतें हुई हैं।