केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 18,819 नए मामले सामने आए जबकि सक्रिय मामलों की संख्या कुल 1,04,555 हो गई है। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, देश में कोविड-19 से अब तक कुल 52,5116 लोगों की मौत हुई है और 4,28,22,493 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं। वहीं, दैनिक पॉज़िटिविटी रेट 4.16% दर्ज किया गया।