केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 240 नए केस मिले। इसके साथ ही देश में अब कोविड-19 के कुल सक्रिय मामले बढ़कर 2,335 हो गए हैं। देश में कोरोना वायरस के कारण अब तक कुल 5,30,772 मौतें हुई हैं जबकि संक्रमण से उबरने वालों का आंकड़ा 4,41,53,504 है।