स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 40,120 नए मामले सामने आए हैं व 585 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं, इस दौरान 42,295 मरीज़ संक्रमण से उबरे। देश में अब तक कोविड-19 के कुल 3,21,17,826 केस मिले हैं व इससे कुल 4,30,254 लोगों की मौत हुई है।