केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 5,076 नए मामले सामने आए और इस दौरान 5,970 मरीज़ संक्रमण से ठीक हुए जिससे रिकवरी रेट वर्तमान में 98.71% है। देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की कुल संख्या घटकर 47,945 रह गई है। कोविड-19 से अब तक कुल 5,28,150 मौतें हुई हैं।