देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 6,168 नए केस मिले, कुल सक्रिय मामले 59,210 हुए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 6,168 नए केस मिले व इस दौरान 9,685 मरीज़ संक्रमण से उबरे। देश में वर्तमान में कोविड-19 की दैनिक सकारात्मकता दर 1.94% है। वहीं, देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 59,210 हो गई है।