देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 7,219 नए केस मिले, कुल सक्रिय मामले 56,745 हुए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 7,219 नए मामले सामने आए व इस दौरान 9,651 मरीज़ संक्रमण से उबरे। वर्तमान में देश में कोविड-19 की दैनिक सकारात्मकता दर 1.98% है। वहीं, देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 56,745 है।