देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 842 नए केस मिले, कुल सक्रिय मामले हुए 13,000 से कम
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 842 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में वर्तमान में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 12,752 हो गई है। गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक कुल 5,30,520 मौतें हुई हैं।