inshorts

देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 9,531 नए केस सामने आए, सक्रिय मामले हुए 97,648

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 9,531 नए मामले सामने आए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 97,648 है। बीते 24 घंटों में 11,726 लोगों के संक्रमण से ठीक होने के बाद कुल रिकवरी का आंकड़ा 4,37,23,944 पर पहुंच गया है। इसके अलावा डेली पॉज़िटिविटी रेट 4.15% और रिकवरी रेट 98.59% पर है।