स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 13,166 नए मामले सामने आए और दैनिक पॉज़िटिविटी रेट बढ़कर 1.28% हो गया। इस दौरान 302 मौतें हुई हैं जिससे मरने वालों की कुल संख्या 5,13,226 हो गई है। बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 26,988 मरीज़ ठीक हुए हैं और कुल सक्रिय मामले 1,34,235 रह गए हैं।