केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 1,421 नए मामले सामने आए और संक्रमण से 11 मौतें दर्ज हुईं। देश में सक्रिय मामले अब 16,187 हैं और दैनिक संक्रमण दर 0.23% है। एक-दिन में 1,826 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद कुल रिकवरी 4,24,82,262 हो गई हैं और रिकवरी रेट 98.75% है।