देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 5,108 नए केस, 5,675 लोग हुए रिकवर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 5,108 नए मामले सामने आए जबकि 5,675 लोग इससे रिकवर हुए हैं। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, देश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,28,216 हो गई है। वहीं, कुल 4,39,36,092 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 45,749 है।