inshorts

देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 5,439 नए केस, 22,031 लोग हुए रिकवर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 5,439 नए मामले सामने आए जबकि 22,031 लोग इससे रिकवर हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 का दैनिक पॉज़िटिविटी रेट अब 1.70% हो गया है। वहीं, कुल 4,38,25,024 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 65,732 है।