देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 5,910 नए केस, 7,034 लोग हुए रिकवर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 5,910 नए मामले सामने आए जबकि 7,034 लोग इससे रिकवर हुए हैं। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, देश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,28,007 हो गई है। वहीं, कुल 4,38,80,464 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 53,974 है।