साइबराबाद (तेलंगाना) पुलिस ने देश में एक बड़े ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर 17 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि देशभर के विभिन्न राज्यों से 14,190 पीड़िताओं को बचाया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद से कॉल सेंटर चलाते थे। बकौल पुलिस, कई पीड़िताओं को शानदार जीवनशैली का लालच देकर वेश्यावृत्ति में धकेला गया था।